वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा के लिए हुआ भूमि पूजन

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मुख्य चौराहे पर वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। रविवार को प्रतिमा स्थापना स्थल का केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इससे पहले कस्बे के एक बैंकेट हॉल मे आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, सांसद छत्रपाल गंगवार, विधायक डीसी वर्मा, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य और जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा आदि ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी के जीवन और बलिदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई ने देश की आजादी के लिए अंग्रेजों से लोहा लिया। आजादी के बाद देश गलत हाथों में जाने के कारण ऐसे क्रांतिकारियों के नाम इतिहास में नही पढ़ाए गए। बीजेपी सरकार बनने के बाद 2014 से ऐसे महापुरुषों को सम्मान देने का काम शुरू हुआ। इसी क्रम मे देशभर में उनके नाम की प्रतिमाएं चौराहों पर लगाई जा रही है। फतेहगंज पश्चिमी मे भी लोधीनगर चौराहे पर अवंतीबाई की प्रतिमा लगेगी। आगे सरदार पटेल, महाराणा प्रताप जैसे बलिदानियों की प्रतिमाएं भी अन्य चौराहों पर स्थापित की जाएंगी। नेताओं ने कहा कि किसी भी समाज को आगे बढ़ने के लिए शिक्षित, संगठित और संघर्ष जरूरी है। मीरगंज ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण, फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह यादव, कृष्णपाल मौर्य, गन्ना समिति अध्यक्ष तेजपाल गंगवार, संजय सिंह चौहान, मंजू कोरी, कैलाश शर्मा, अनूप सिंह, केपी राना, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, कृष्णपाल मौर्य, सचिन चौहान, गौरव शर्मा, जतिन चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। व्यवस्था मे एसडीएम सुश्री निधि शुक्ला, ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर, सीओ हाईवे देवेश, थाना प्रभारी प्रवीन कुमार, चौकी इंचार्ज आदेश अपनी टीम के साथ जुटे रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *