बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। स्वाध्याय एकेडमी में तीज पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक अंदाज में मनाया गया। कस्बे की सुहागिन महिलाओं के साथ ही एकेडमी की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिलाओं और छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर तीज पर्व की खुशियां साझा की। मेहंदी लगाने और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में भी महिलाओं व छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर एकेडमी की प्रबंधक शोभा शर्मा, विनीता मौर्य सहित तमाम महिलाएं एवं छात्राएं मौजूद रही। प्रबंधक शोभा शर्मा ने कार्यक्रम मे शामिल सभी महिलाओं और छात्राओं का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने का कार्य करते है।।
बरेली से कपिल यादव
