शाही, बरेली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर भांजे ने एक महिला का शोषण किया। रात मे महिला के घर में घुस कर दुष्कर्म करने को हमलावर हो गया। शोर मचाने पर फरार हो गया। परेशान महिला दिल्ली चली गई। आरोपी ने दिल्ली में पति को फोन कर धमकाया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आपको बता दे कि थाना शाही की महिला का पति दिल्ली में काम करता है। महिला तीन बच्चों के साथ घर मे अकेली रहती है। दूर के रिश्ते के भांजे का महिला के घर आना जाना था। दो साल पहले भांजा काम करने दिल्ली चला गया। दिल्ली से वह कभी कभार फोन पर बात कर लेता था। कुछ दिनों बाद उसने वीडियो कॉल करना शुरू कर दिया। भांजे ने वीडियो कॉल के स्क्रीन शॉट ले लिए। उनको वायरल करने की धमकी देकर वह महिला को ब्लैक मेल करने लगा। समझाने पर नही माना। डरी महिला उससे बात करने लगी। आरोपी फोटो वायरल कर फोन पर महिला का मानसिक व शारीरिक शोषण करने लगा। ब्लैकमेल कर रुपए व सोने की अंगूठी ले ली। रास्ते में महिला से छेड़छाड़ कर गंदे इशारे करने लगा। महिला ने पति को बताया। पति ने आरोपी को समझाया। गत दिनों आरोपी रात मे महिला के घर में घुस गया। दुष्कर्म करने की कोशिश की और विरोध पर मारपीट की। शोर मचाने पर बच्चे जाग गए। आरोपी धमकी देकर भाग गया। डरी महिला पति के पास दिल्ली चली गई। आरोपी ने दिल्ली में पति को फोन कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके परिवार के पास आत्महत्या करने का आलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। पुलिस ने आरोपी नासिर हुसैन निवासी मोहल्ला मोतीनगर शाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।।
बरेली से कपिल यादव