विश्व पर्यावरण दिवस पर बीडीओ पी.ओ तथा दिव्यांग संघ के अध्यक्ष ने किया वृक्षारोपण

*पर्यावरण शुद्ध करने एवं प्रदूषण खत्म करने में पेड़ पौधे हैं सहायक

बिहार /मझौलिया- विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को प्रखंड परिसर में प्रखंड दिव्यांग संघ के प्रखंड अध्यक्ष विनय चौबे प्रखंड विकास पदाधिकारी बैजू कुमार मिश्रा और मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी जितेंद्र कुमार द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
उपस्थित लोगों को उत्साहित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी बैजू कुमार मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध करने प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने तथा प्रदूषण को खत्म करने में पेड़ पौधे अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। जीवन रक्षक ऑक्सीजन की प्राप्ति हमें पेड़ पौधों से ही होती है। पेड़ पौधे अशुद्ध हवा को पचाने मैं मुख्य कारक है।
मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि हमें हर सामाजिक और धार्मिक कार्यकलापों पर यादगार के तौर पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। जिससे हमारा पर्यावरण संतुलित रहेगा। धरती हरी भरी रहेगी। दिव्यांग संघ के प्रखंड अध्यक्ष विनय चौबे ने कहां की पेड़ पौधों को संतान की तरह समझना चाहिए। पेड़ पौधे हमें फल फूल औषधि कीमती लकड़ियां जलावन शुद्ध हवा देते हैं। वायुमंडल को शुद्ध रखने में सहायक है। मानव जाति के लिए पेड़ पौधे प्रकृति का अनमोल तोहफा है।
वृक्षारोपण अवसर पर दिव्यांग संघ के विवेक कुमार सरकार, कन्हैया कुमार पटेल ,अब्दुल तौवाब ,सनी कुमार सिंह समेत भाजपा नेता भिखारी सिंह अखिलेश कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

– राजू शर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *