विवादित टिप्पणी का विरोध करने पर पीटा, महिला घायल, आरोपी फरार

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर फेक ग्रुप बनाकर विवादित टिप्पणी करने का विरोध करने पर कुछ दंबगो ने एक घर मे घुसकर मारपीट कर दी। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर होने के कारण पुलिस और परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना क्षेत्र के गांव ठिरिया खेतल निवासी अमजद ने सोशल मीडिया पर फेक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर गांव के साहिल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी। जिसके बाद शनिवार शाम को साहिल ने विरोध कर दिया। जिस पर अमजद ने अपने कई दोस्तों के साथ घर में घुसकर साहिल को लाठी डंडों से खूब पीटकर घायल कर दिया। दबंगों के सिर पर इस कदर खून चढ़ा था। बेटों को बचाने आई मां साहिबजादी और दो अन्य महिलाओं सहारा बी और नाजरा बी को भी दबंगों ने लाठी डंडों से खूब पीटा। मोहल्ले के लोगों द्वारा ललकारने पर सभी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के सहयोग से घायलों को सीएचसी खिरका भेज दिया। बाद में साहिबजादी की हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टर ने उन्हें बरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी है। लेकिन सभी फरार है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *