विभिन्न समस्याओं को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन

बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक और वित्त एवं लेखा अधिकारी को शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रमुख समस्याओं में एनपीएस खातों में सरकारी अनुदान और कर्मचारी अंशदान तथा विभिन्न प्रकार के अवशेष लंबित होने पर संगठन के पदाधिकारियों ने गहरा रोष व्यक्त किया। इसके साथ ही प्रोन्नत वेतनमान प्रकरण लंबित है। जनपद में 40 व्यवसाय शिक्षकों का 4 माह से मानदेय वेतन नहीं मिलने पर गहरा रोष व्यक्त किया। वर्ष 2018, 2019, 2020 और 2022 के मूल्यांकन तथा कक्ष निरीक्षक का पारिश्रमिक का भुगतान भी लंबित है। संगठन ने जिला विद्यालय निरीक्षक तथा वित्त एवं लेखाधिकारी ने समस्याओं का निस्तारण एक सप्ताह मे समाधान करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों मे मंडलीय मंत्री डॉ रणविजय सिंह यादव, जिला मंत्री मुन्नेश कुमार अग्निहोत्री, डॉ लाखन सिंह यादव, बहोरन सिंह राठौर रामानंद कोली, राजेंद्र शर्मा, नवनीत शर्मा, विनोद कुमार तिवारी, संतोष उपाध्याय राजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *