शेरगढ़, बरेली। जनपद के ब्लॉक शेरगढ़ के मुख्यालय पर भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष दुर्गेश मौर्य के नेतृत्व में विभिन्न मांगों से संबंधित एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी आनंद विजय यादव को सौंपा। खंड विकास अधिकारी आनंद विजय यादव ने समस्या समाधान को आश्वस्त किया है। उन्होंने किसानों और ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने को गांव-गांव शिविर आयोजित करने की मांग की। उन्होंने क्षेत्र के गांवों में नाली खड़ंजा सीसी रोड साफ-सफाई जैसी समस्याओं का समाधान करने की मांग की। इस अवसर पर भाकियू जिलाध्यक्ष दुर्गेश मौर्य, जिला महामंत्री सचिन पाठक, मंडल सचिव महेशपाल, प्रदेश अध्यक्ष वामिक हुसैन, तहसील अध्यक्ष राजीव मौर्य, सुरेश राठौर, भानु गंगवार, ललित पाठक, सचिन गंगवार, जाहिद ख़ां आदि समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
