बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। भाजपा की जिला पंचायत सदस्या, उनके बेटे के साथ मारपीट व जान से मारने की विधायक प्रतिनिधि के पिता और भाई ने धमकी दी। जिस पर जिला पंचायत सदस्या ने आला अधिकारियों से फोन पर व थाने मे तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस जांच में जुटी है। आपको बता दें कि थाना क्षेत्र के गांव अगरास निवासी स्वर्गीय भानु प्रताप सिंह की पुत्री भाजपा जिला पंचायत सदस्या तेजेश्वरी सिंह व उसके बेटे दर्पण सिंह बुधवार की शाम के समय अपने कार्यकर्ताओं के साथ कस्बे के पांडे प्रिंटर्स की दुकान पर बैनर पोस्टर व होर्डिंग का हिसाब किताब कर रही थी। इसी बीच कस्बे के ही नेत्रपाल सिंह चौहान व प्रिंस चौहान जो विधायक डीसी वर्मा के करीबी है। दोनों दुकान पर आए। गंदी गंदी गालियां देने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। जिला पंचायत सदस्य तेजेस्वरी सिंह ने अपने परिवार को जान माल का खतरा बताया। थाने पहुंच कर दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। बही प्रिंटिंग प्रेस मालिक अभिषेक पांडे ने जिला पंचायत सदस्य तेजेश्वरी सिंह के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी की तहरीर थाना पुलिस को दी है। तहरीर के आधार पर बुधवार को 4:30 बजे बह अपनी दुकान पर बैठा था तभी जिला पंचायत सदस्य दुकान पर आई। तब मैंने अपने बैनर होर्डिंग के पैसे मांगे। पैसे देने से इनकार करते हुए गाली गलौज की। फिर डंडा लेकर मारने दौड़ी। तभी आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कराया। जब वहां से जाने लगी तब मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए चली गई। आगे बताया कि बैनर होर्डिंग के 19 हजार रूपये बकाया है। प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि दोनों की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।।
बरेली से कपिल यादव
