बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। प्रेस क्लब फतेहगंज पश्चिमी का शनिवार को विधायक डा. डीसी वर्मा ने फीता काट कर उद्घाटन किया। उन्होंने पत्रकारों को समाज का चौथा स्तंभ बताया। समारोह मे शाही नगर पंचायत अध्यक्ष वीरपाल मौर्य, फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत अध्यक्ष इमराना बेगम, मीरगंज ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, जिला मंत्री मंजू कोरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भद्रसेन गंगवार, ब्लाक प्रमुख व मीरगंज से बसपा के संभावित प्रत्याशी संदेश कनौजिया, समाजसेवी-शायर एम. इश्त्याक खान, सपा प्रदेश प्रवक्ता साजिद खान आदि ने भी पत्रकारों को समाज का चौथा स्तंभ बताते हुए प्रेस क्लब के शुभारम्भ की बधाई दी और पत्रकारिता की निष्पक्षता और गरिमा बनाए रखने की अपेक्षा करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। पत्रकार खेमपाल गंगवार ने अतिथियों का स्वागत-सम्मान और संचालन दिनेश पांडे ने किया। कार्यक्रम मे यूनिक मॉडल प्रबंधक रमन जायसवाल, भाजपा जिला मंत्री संजय चौहान, मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, जितिन चौहान, पूर्व चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, अब्दुल कादिर खां, बसई प्रधान मुनीश गंगवार एड., भाजपा नेता आशीष अग्रवाल आदि के साथ ही दो दर्जन से अधिक पत्रकारों की भी सक्रिय सहभागिता रही। पूर्व जिला पंचायत सदस्य तेजेश्वरी सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष वीरेंद्र गंगवार उर्फ वीरू भी प्रेस क्लब पर पहुंचे और बधाई दी।।
बरेली से कपिल यादव
