वाहन ने श्रद्धालुओं के टेंपो को मारी टक्कर, चार घायल

आंवला, बरेली। बिसौली मार्ग पर शनिवार रात एक वाहन ने श्रद्धालुओं के टेंपो में टक्कर मार दी, जिसमें चार श्रद्धालु घायल हो गए। अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भदोही जनपद के अमरिया निवासी ओमप्रकाश, उषा, सावित्री, मोहनलाल समेत छह से अधिक लोग दो टेंपो से मनौना धाम दर्शन करने आए थे। दर्शन के बाद सभी देर रात लौट रहे थे। तभी आंवला-बिसौली मार्ग पर एक तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने श्रद्धालुओं के टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टैंपो में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायल सावित्री पत्नी छेदीलाल और दूसरी महिला सावित्री पत्नी नंदलाल को जिला अस्पताल बरेली रेफर कर दिया। राहगीर को वाहन ने मारी टक्कर, घायल : आंवला। पैदल दवा लेने जा रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। गांव टहा निवासी प्रवीन सिंह सिर में चोट लगने पर वह दवा लेने अपने गांव टहा से कसूमरा डॉक्टर के पास आये थे। दवा लेकर अपने गांव पैदल वापस जा रहे थे तभी आंवला विसौली रोड क्रॉस करते हुए किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *