बरेली। उमेश पाल हत्याकांड मे अब एसआईटी अशरफ के गुर्गे लल्ला गद्दी से सारे राज उगलवाएगी। गुरुवार को एसआईटी ने लल्ला गद्दी समेत दो लोगों की कोर्ट मे अर्जी देकर तीन दिन की रिमांड मांगी। वही लल्ला के वकील ने भी कोर्ट से समय मांगा है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने सुनवाई की तारीख 27 मार्च तय की है।आपको बता दें कि लल्ला गद्दी से पूछताछ और उसकी कॉल डिटेल से सामने आया है कि अशरफ का साला सद्दाम और वह प्रयागराज हत्याकांड के बाद भी संपर्क में थे। सरेंडर होने वाले दिन तक वह सद्दाम के संपर्क मे था। इस वजह से एसआईटी ने लल्ला गद्दी और पीलीभीत के बिरयानी विक्रेता मोहम्मद आरिफ के तीन दिन के कस्टडी रिमांड की अर्जी लगाई थी। जिस पर गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई की गई। एसआईटी की जांच मे लल्ला गद्दी के आठ बैंक खातों की जानकारी सामने आई है। इन सभी खातों में हुए लेन-देन की जानकारी निकाली रही है। जांच में यह पता चला है कि सद्दाम के रुपयों से लल्ला गद्दी ने बिहारमान नगला में एक जमीन खरीदी थी। इसके अलावा जमीन संबंधी उनके अन्य सौदों की भी जानकारी की जा रही है। एसआईटी यह भी आशंका जता रही है कि हो सकता है कुछ जमीनें दबाव बनाकर जबरन खरीदी गई हो। एसआईटी ने लल्ला गद्दी से एक मोबाइल भी बरामद किया है जिसके जरिये वह लोगों के संपर्क में रहा। हालांकि सरेंडर होने से पहले उसने इस फोन का सारा डिलीट कर दिया लेकिन पुलिस उस नंबर की कॉल डिटेल निकलवाकर उसके शरणदाताओं की कुंडली तैयार कर रही है।।
बरेली से कपिल यादव
