बरेली। थाना कैंट क्षेत्र मे हो रही लगातार चोरियों की घटनाएं से पुलिस की गश्ती पर सवाल उठे है। बीते दिनों हुई चोरियों का मामला शांत नही हो सका। तब तक थाना कैंट के ही बरकलीगंज इलाके मे बुधवार की रात चोरों ने एक मोबाइल रिपयरिंग की दुकान को अपना निशाना बना लिया। ताला तोड़कर दुकान मे रखी नकदी और रिपयरिंग को आए मोबाइल चुराकर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई कर रही है। आपको बता दें थाना कैंट क्षेत्र के बरकलीगंज के रहने वाले महताब बरकलीगंज मे ही एक मोबाइल रिपयरिंग की दुकान चलाते है। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात वह दुकान को बंद करके घर चले गए थे। उस वक्त वह गल्ले मे करीब पांच हजार रुपए और रिपयरिंग को आए हुए मोबाइल छोड़कर गए थे। गुरुवार की सुबह आस-पास के लोगों से सूचना मिली कि दुकान के दोनों ताले टूटे हुए है और शटर भी आधा उठा हुआ है। जिसके बाद महताब दौड़े-दौड़े दुकान की तरफ पहुंचे। जाकर देखा तो गल्ले में रखी नकदी और रिपयरिंग को आए मोबाइल गायब थे। साथ ही दुकान की और भी छोटी-छोटी कई चीजें गायब थी। चोरों ने चार्जर, डाटा केबल समेत कई चीजे चुरा ली। लोगों का कहना है कि क्षेत्र मे पुलिस के गश्त न करने की वजह से लगातार चोरियां हो रही है। आपको बता दें कि बीते एक नवंबर की रात को बुखारा अड्डे से करीब आधा दर्जन दुकानों के शटर काटकर लाखों की चोरी की गई थी। इसके बाद बीते सोमवार की रात भी एक जनरल स्टोर की दुकान की छ्त काटकर करीब 50 हजार का सामान व नकदी चोरी की गई थी। लगातार हो रही चोरियों की वजह से पुलिस की गश्त और सतर्कता पर सवालिया निशान लग रहा है।।
बरेली से कपिल यादव
