रोडवेज बस से टकराई मौलाना तौकीर के बेटे की कार

शाहजहांपुर – शाहजहांपुर मौलाना तौकीर रजा के बेटे की कार का रोडवेज बस से एक्सीडेंट हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि कार के दोनों एयरबैग खुल गए और कार पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तौकीर राजा के बेटे फरमान को हिरासत में ले लिया है और थाने लाकर पूछताछ कर रही है।

घटना थाना तिलहर क्षेत्र के नेशनल हाईवे 24 के काच्यानी खेड़ा मंदिर के सामने की बताईजा रही है। जहाँ मौलाना तौकीर राजा के बेटे फरमान की कार रोडवेज बस से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई।कार चालक फरमान बाल बाल बचा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तौकीर राजा के बेटे को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि तौकीर राजा का बेटा बरेली की तरफ जा रहा था इस दौरान सीतापुर डिपो की बस से टक्कर हो गई टक्कर इतनी जबरदस्ती की कार के दोनों एयरबैग खुल गए। गनीमत रही की इस हादसे में किसी की कोई जान नहीं गई। फिलहाल पुलिस ने तौकीर राजा के बेटे फरमान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

– शाहजहांपुर से अंकित शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *