रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने अपने संसदीय क्षेत्र में दी एक और सौगात

ग़ाज़ीपुर – रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने अपने संसदीय क्षेत्र स्थित जमानियां के लोगों को एक प्रमुख ट्रेन की सौगात दी है। मनोज सिन्हा ने जमानिया रेलवे स्टेशन पर पाटलिपुत्र लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई के बीच चलने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ठहराव करा दिया है। जिससे लोगेा में खुशी की लहर दौड गयी। यह ट्रेन आगामी 1 जून से स्थानीय स्टेशन पर रुकेगी। अप में इस ट्रेन का नम्बर 12142 है।यह दोपहर 1:26 बजे आएगी तथा 2 मिनट रुकने के बाद मुगलसराय की ओर रवाना होगी। वहीं डाउन में इस ट्रेन का नम्बर 12141 है। यह रात में 1:14 बजे आएगी और 2 मिनट रुकने के बाद 1:16 बजे बक्सर की ओर प्रस्थान करेगी। यहां इस ट्रेन के ठहराव न होने से क्षेत्र के यात्रियों को मुंबई जाने के लिए ट्रेन पकड़ने मुगलसराय या फिर बक्सर जाना पड़ता था। क्षेत्रीय लोगों ने मुंबई जाने में हो रही परेशानी के मद्देनजर स्थानीय स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव कराने की रेल राज्य मंत्री से मांग की थी। क्षेत्रीय लोगों की मांग पर रेल राज्य मंत्री ने इस ट्रेन का ठहराव करा दिया है तो अब लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं।लोगों ने रेल राज्य मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

गाजीपुर से प्रदीप दुबे की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *