रिछा के दो मिलर्स को ले गई बांदा पुलिस

देवरनियां, बरेली। रिछा के दो मिलर्स ने व्यापार के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी मेंअदालत से वारंट जारी होने पर बांदा पुलिस दोनों आरोपियों को रिछा कस्बे में दबिश देकर गिरफ्तार कर ले गई। रिछा के निशा राइस मिल के व्यापारी फजलुरर्हमान उर्फ गुड्डू और खलीक अहमद पर बांदा जिले के ग्राम ओरन निवासी शिवहरे ने 21 मार्च 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है, कि आरोपियों ने धान खरीद का झांसा देकर विश्वास में लेकर लाखों की धोखाधड़ी कर रकम का गबन कर लिया है। एसटीएस में मामला दर्ज होने के बाद जांच पूरी कर बांदा जिले की बिसण्डा पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। मगर आरोपी न्यायालय में अनुपस्थित रहे, जिसपर न्यायालय ने वारंट जारी कर दिया। बिसण्डा थाने के दरोगा सतीश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम बरेली आई, और देवरनियां कोतवाली में सूचना देकर स्थानीय पुलिस को साथ लेकर रिछा कस्बे में दबिश देकर उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बांदा ले गई और न्यायालय में पेश किया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *