बरेली। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर रूहेलखंड जोन के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रवीण सिंह देशवाल ने जिलाध्यक्ष बाकर अली की संतुति पर विजय बहादुर सक्सेना को रोहिलखंड जोन का सचिव मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय लोकदल के सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया। जिलाध्यक्ष बाकर अली ने कहा कि विजय वहादुर सक्सेना के मनोनयन से बरेली में पार्टी को मजबूती मिलेगी। बह पार्टी के एक सच्चे सिपाही है। उनके मनोनयन पर कायस्थ समाज के लोगो ने भी खुशी जाहिर की। महानगर अध्यक्ष सर्वेश पाठक ने कहा कि श्री सक्सेना कर्मठ, ईमानदार, समाजसेवी के रूप में पहचाने जाते हैं। कई शिक्षण संस्थाओं से जुड़े हुए है। उनके मनोनयन से पार्टी को बल मिलेगा। पार्टी के पदाधिकारियों में खुशी की लहर है। ओमपाल कश्यप, कमलजीत सिंह, सहादत हुसैन, सचिन चौधरी, विजय पाल सिंह, चाँद बाबू, हिमांशु गोस्वामी, राजवीर उपाध्याय, जाफर मंसूरी, ओमप्रकाश गंगबार, सवाना खान, देवदास, वीरेंद्र पाल गंगबार, निर्मल आदि लोगो ने बधाई दी।।
बरेली से कपिल यादव