बरेली। रामगंगा किनारे कुछ दिन पहल पहले जो कुछ हुआ। वह समाज को शर्मसार कर देने वाला है। दबंगों की टोली ने बॉय फ्रेंड के साथ बैराज पर घूमती मिली युवती को आतंकित किया। दोस्त के साथ उसके कपड़े उतरवाए। मोबाइल से दोनों का वीडियो बनाया और धमकी देकर भगा दिया। बदनामी के डर से युवती ने परिवार को कुछ नही बताया मगर आरोपी जब उसके दोस्त को ब्लैकमेल करने लगे तो उसने कार्रवाई के लिए पुलिस मे दस्तक दी। थाना सुभाषनगर पुलिस ने सनसनीखेज घटना सामने आते ही टांडा गांव के निवासी बताए जा रहे आरोपी युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता सुभाषनगर क्षेत्र में स्थित एक कालोनी की रहने वाली है। 2 अगस्त को परिचित युवक उसे रामगंगा डैम घुमाने ले गया था। अचानक तीन-चार लड़के वहां आ धमके और उनके साथ जबरदस्ती करने लगे। आरोपियों ने डरा-धमकाकर युवक-युवती के कपड़े तक उतरवाए और वीडियो बना लिया। किसी तरह दोनों वहां से निकल सके। उसके बाद आरोपी युवक युवती के दोस्त को वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करने लगे थे। पहले तो डर की वजह से युवती ने किसी को घटना के बारे मे नही बताया था मगर दोस्त को ब्लैकमेल होता देख उसने परिवार को आपबीती सुनाई। पता होने पर पिता पीड़ित बेटी को लेकर सुभाषनगर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराया। इंस्पेक्टर सुभाषनगर सतीश नैन ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी लड़कों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश में की जा रही है। जल्द ही वे सभी कानून के शिकंजे में नजर आएंगे।।
बरेली से कपिल यादव
