राजस्व वसूली में दादरी तहसील की बड़ी उपलब्धि चार करोड़ 52 लाख रुपए वसूला

गौतम बुद्ध नगर- जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर बीएन सिंह के निर्देश पर मार्च माह में दादरी तहसील के अधिकारियों द्वारा राजस्व वसूली के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। उप जिलाधिकारी दादरी अमित कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि तहसीलदार पीएल मोर्य, नायब तहसीलदार दुर्गेश सिंह तथा अन्य तहसील के वसूली अधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे राजस्व वसूली अभियान में चार 52 लाख 373 रुपय की वसूली की गई है। जिसमें भारतीय इंफ्रा से लेबर देय का 4 लाख 40 हजार 249 रुपए, रक्षा विज्ञान कर्मचारी आवास समिति से जीडीए का 4 करो रुपए तथा अन्य देय में 84124 रुपए की वसूली तहसील स्टाफ के द्वारा की गई है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सभी बकायेदार अपनी धनराशि तहसील में जमा कराना सुनिश्चित करें अन्यथा की स्थिति में उनके विरुद्ध वसूली की सख्त से सख्त कार्यवाही तहसील दादरी के द्वारा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।