यूपी मे अखिलेश यादव की आंधी चल रही है इसे तूफान में बदल दें- नरेश उत्तम पटेल

बरेली। शनिवार को सपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी डॉ आईएस तोमर के समर्थन में चुनाव प्रचार करने आए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सत्यम बारात घर मे एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश में अखिलेश यादव के नाम की आंधी चल रही है। इसे तूफान में बदल दीजिए। नगर निगम पार्षद पद के 80 वार्डों के प्रत्याशी के लिए सपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। वहीं इस दौरान उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पुरानी गलतियाों से सीख लेकर आगामी चुनाव मे जी जान से जुटने को कहा। इस दौरान उन्होंने बताया किस तरह से भाजपा सरकार ने लोगों को ठगने का काम किया है। समाजवादी पार्टी उनके इस मुखोटे को जल्दी उतार फेंकेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सदा जनता के हित में कार्य किया है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि सपा को साइकिल चलाने आती है, हम जीप भी चलाते हैं और समय आएगी हवाई जहाज भी अखिलेश यादव उड़ा कर दिखा देंगे। नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि प्रदेश के साथ ही देश में भ्रष्टाचार चरम पर है। यदि भ्रष्टाचार को समूल नष्ट करना चाहते हैं तो सपा को जीत दिलाइए। नरेश उत्तम ने कहा कि बरेली में मेयर पद के प्रत्याशी आईएसओवर का चुनाव चिन्ह जीप है और सभासदों का साइकिल। इसलिए दोनों ही चुनाव चिन्ह का प्रचार एक साथ करें ताकि किसी को कोई कंफ्यूजन न रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *