युवती से दुष्कर्म का आरोपी जुबैर मुठभेड़ मे गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

बरेली। जनपद के थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के गांव शिवपुरी मे रविवार सुबह पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जुबैर के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए फरीदपुर सीएचसी में भर्ती कराया। उपचार के बाद आरोपी जुबैर को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक रविवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे मुखबिर से आरोपी जुबैर के बारे में सूचना मिली। इस पर घेराबंदी की गई। आरोपी जुबैर बाइक से शिवपुरी गांव के पास गुजर रहा था। पुलिस ने उसे घेरने का प्रयास किया तो वह नहर कोठी की तरफ भागा। भागते समय उसकी बाइक फिसल गई और वह गिर गया। पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन उसने तमंचे से दो फायर कर दिए। कोतवाल राजकुमार सिंह ने अपनी पिस्टल से दो फायर किए। इनमें से एक गोली आरोपी जुबैर के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। घायल जुबैर को फरीदपुर सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। शनिवार को थाना क्षेत्र की एक युवती ने जुबैर के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी थी। युवती ने बताया कि वह गांव के बाहर डॉक्टर से दवाई लेने जा रही थी। जुबैर उसे बाइक पर बैठाकर डॉक्टर के पास छोड़ने के बहाने कहीं और ले गया। वहां एक बंद कमरे में उसने युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद जुबैर ने किसी को कुछ न बताने की धमकी दी और युवती को गांव के बाहर छोड़कर चला गया। युवती ने अपनी मां को घटना बताई, जिसके बाद थाने में जुबैर के खिलाफ दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *