यादव छात्रावास के रामभाग सिंह अध्यक्ष, रविंद्र यादव बने सचिव

बरेली। जनपद की सदर तहसील मे शनिवार को यादव छात्रावास का चुनाव हुआ। इस पांच वर्षीय चुनाव मे शनिवार को रामभाग सिंह को अध्यक्ष, रवींद्र सिंह यादव को सचिव और अरविंद यादव को कोषाध्यक्ष चुना गया। मालूम हो कि बीसलपुर रोड पर ग्रीन पार्क के सामने स्थित यादव छात्रावास का इससे पहले 2009 मे चुनाव हुआ था। उसके बाद से पूरी कमेटी विवादों मे चल रही थी। बाद मे यह विवाद कोर्ट मे चला गया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज को चुनाव कराने के निर्देश दिए। ऐसे में रिठौरा के नायब तहसीलदार के देखरेख मे शनिवार की सुबह नौ से 11 बजे तक चुनाव प्रक्रिया कराई गई। सभी पदों पर एक-एक ही नामांकन आए। ऐसे में सर्वसम्मति से रामभाग सिंह यादव अध्यक्ष, रवींद्र सिंह यादव सचिव, निर्भय यादव उपाध्यक्ष, अरविंद सिंह यादव कोषाध्यक्ष, सूरज यादव उपसचिव और हरिशंकर यादव को ऑडिटर चुना गया। इसके साथ ही मलखान सिंह यादव, महेंद्र यादव, शुभलेश यादव, संजीव यादव, किशन लाल यादव, जीराज यादव, अभिलाष यादव, दिनेश यादव, शिशुपाल यादव, राम प्रकाश यादव, भैरव यादव, सुरेंद्र यादव, आदेश यादव उर्फ गुड्डू को कमेटी का सदस्य चुना गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *