यातायात के नियमों की पालना करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी- जैन

बाड़मेर/राजस्थान- यातायात के नियमों की पालना करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है यह बात जिला प्रशासन,जिला परिवहन विभाग की और से 32 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन के अवसर भगवान महावीर टाउन हॉल में मुख्य अथिति राजस्थान गौ सेवा अध्यक्ष व माननीय विधायक मेवा राम जैन ने कही | जैन ने कहाँ की आजकल दुपहिया वाहन चालक जो तेज गति से वाहन चला रहे हैं यह बहुत हीं खतरनाक हैं हमें सड़क पर चलते वक़्त सावधानी पूर्वक वाहन चलाने के साथ यातायात के सभी नियमो की पालना करनी चाहिए प्रशासन दुर्घटनाओं कों रोकने हेतु जो प्रयास कर रहा हैं प्रशासन का हमें पूरा सहयोग करना चाहिए |

कार्यक्रम के अवसर पर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने कहाँ की वाहन चालकों के साथ सभी को यातायात के नियमो की पालना करनी चाहिए साथ ही कहाँ की वाहन चलाते वक्त शीट बेल्ट लगाना हेलमेट पहनना इन सभी का ध्यान रखे यह हमारा कर्तव्य बनता हैं की हम सड़क पर जब चले तो सभी लागु नियमों का पालन करेंगे ताकि सड़क हादसो से बचाया जा सके सड़क पर चलते समय सावधानी पूर्वक सुरक्षित वाहन चलाये और जल्दबाजी न करें आपकी एक लापरवाही की वजह से दुर्घटना हों सकती हैं | सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति कों तुरंत नजफीकी हॉस्पिटल पहुँचाना हीं हमारा कर्तव्य हैं दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति का वीडियो न बनाकर उसको तुरंत एम्बुलेंस की सहायता से या उपलब्ध वाहन की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाए इसके लिये राज्य सरकार की और से हॉस्पिटल पहुँचाने वाले व्यक्ति कों 5000 रूपये का नकद पुरुस्कार और प्रश्ति -पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा |

पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने कहाँ की यातायात के नियमो की पालना के बारे में जिस दिन समझ में आएगा की चालान से बचने के लिये नहीं अपनी जिंदगी बचाने के लिये जरुरी है तभी हादसों पर लगाम लग सकेगी कई हादसे लापरवाही की वजह से हों रहे हैं हमेशा यातायात के नियमो का पालन करें | सड़क सुरक्षा को लेकर हमेशा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करती है ताकि लोगों को सड़क सुरक्षा व यातायात के नियमों से सभी को जागरूक किया जा सके साथ ही कहाँ की कंपनी में कार्यरत सभी ड्राईवरों के साथ पूरी केयर्न टीम सड़क सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करती है जिसकी वजह से कभी भी हादसा नहीं होता हैं |

यातायात डीवाईएसपी राजीव परिहार ने भी सभी को यातायात नियमों की पालना करने की अपील की | कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा सप्ताह के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले अधिकारीयों व टीम को मोमेन्टो व प्रश्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया | सड़क सुरक्षा के नियमो की पालना के बारे में विस्तार से जानकारी देकर अवगत करवाया गया | समापन के अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी ओम प्रकाश चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया | कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन के कई अधिकारीयों के साथ परिवहन विभाग से भूरा राम वरिष्ट सहायक, वगता राम चौधरी सहित सैकड़ों बालक बालिकाएं मौजूद रहीं.

– राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *