मौलाना तौकीर रजा बोले- हमारे युवाओं पर पत्थरबाजी करने वाले किए जाएं बेनकाब, हो निष्पक्ष जांच

बरेली। शनिवार को आईएमसी के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि विरोध दर्ज कराने के बाद शुक्रवार को जब हमारे लोग वापस लौट रहे थे तो उन पर हमला किया गया। इसकी जांच बहुत जरूरी है कि किन लोगों ने हमला किया, किसने कराया। हमला कराने वाले लोग दंगा कराने की फिराक में थे। मौलाना ने कहा कि ऐसे लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इसके पीछे जो भी संगठन है उनकी जांच होनी चाहिए। मौलाना ने कहा कि पुलिस-प्रशासन ने सख्ती दिखाई, नही तो यह लोग दंगा करा देते। मुझे पूरा यकीन है कि पुलिस-प्रशासन मामले मे निष्पक्ष जांच करेगा। मेरी मांग है कि जिन पत्थरबाजों ने हमला किया उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए।
चौधरी चरण सिंह तो पहले से ही भारत रत्न- तौकीर
चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने पर मौलाना ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों, आपसी प्रेम और देश के लिए जो काम किए वह एक मिसाल है। वह तो पहले से ही भारत रत्न है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने चौधरी साहब को भारत रत्न भाजपा ने इसलिए नही दिया कि उनसे लगाव है बल्कि आगामी चुनावों में फायदा उठाने के लिए ऐसा किया। यह पश्चिम उत्तर प्रदेश में मुस्लिम-जाट एकता को तोड़ने के लिए किया है। मौलाना तौकीर रजा खां ने कहा कि जयंत चौधरी भाजपा के साथ जाते है तो वह चौधरी चरण सिंह के सम्मान को कम करने का काम कर रहे हैं। हम उनसे अपील करते हैं कि वह ऐसा न करे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *