बरेली। विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस मे बुधवार को मूंगफली बीज वितरण घोटाले का मुद्दा जोर-शोर से उठा। किसान रणवीर सिंह ने कहा कि 14 विकास खंडों में बीज वितरण सिर्फ कागजों पर कर दिया गया है। इस पर डीएम ने सख्त नाराजगी जताई और कहा कि सोमवार तक किसानों के नाम सहित सटीक जानकारी दी जाए। घोटाला निकला तो एसआईटी जांच कराई जाएगी। गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दे पर डीएम अविनाश सिंह ने जिला गन्ना अधिकारी को 20 सितंबर तक हर हाल में भुगतान कराने के निर्देश दिए। केसीसी ऋण पर मिलने वाली तीन प्रतिशत ब्याज छूट समय से न मिलने की शिकायत पर एलडीएम को तत्काल निस्तारण के आदेश दिए गए। बिथरी के त्रिकुनिया गांव के अरविंद पटेल और कुछ किसानों ने आरोप लगाया कि पहले की शिकायतों का निस्तारण केवल फाइलों तक ही सीमित है। इस पर डीएम ने सीधे किसानों से फीडबैक लेने की बात कही। बैठक में सीडीओ देवयानी, डीडी कृषि ओमप्रकाश मिश्र, डीडीओ दिनेश कुमार यादव, पीडी डीआरडीए चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, डीपीआरओ कमल किशोर, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन भगत सिंह, डीएसओ दिलीप सैनी, मत्स्य निदेशक गायत्री पांडेय, केवीके वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह, जिला कृषि अधिकारी ऋनुषा तिवारी समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
