मीरगंज, बरेली। आईपीएल मे सट्टेबाजी कर रहे एक गैंग को मीरगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह के तीन सदस्य मोबाइल के जरिए सट्टा बाजार मे पैसे लगवा रहा था। पुलिस ने अब इनका देश और विदेश मे भी कनेक्शन तलाश रही है। आरोपी मोबाइल ऐप के माध्यम से आनलाइन सट्टा आईपीएल का कारोबार चला रहे थे। पुलिस अंतरराज्यीय और अन्तरराष्ट्रीय कनेक्शनों की जांच में जुटी है। पुलिस को अंदेशा है कि इस कारोबार में भारी संख्या में बाहर से भी लोग जुड़े हुए है। आईपीएल मैच शुरू होते ही जिले भर मे आनलाइन सट्टा कारोबार का काम जोरों पर चल रहा है। पुलिस ने जाल बिछाकर इन सटोरियों को पकड़ा है। मामले में अंतरराज्यीय व अन्तरराष्ट्रीय कनेक्शनों की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों के विभिन्न बैंक खातों की जानकारी लेकर सीज करेगी। पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर ने बताया कि आईपीएल सट्टा अंतरराज्यीय गिरोह के जरिए ऑनलाइन चलाया जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही आरोपियों को पकड़ने के लिए उप निरीक्षक अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल विशेष कुमार, यामीन, चमन राणा, नरेंद्र कुमार गस्त करते हुए अंडरपास के पास पहुंचे तो मुखबिर ने सूचना दी कि तीन लड़के एक संदिग्ध मोटरसाइकिल के साथ चुरई मोड़ पर खड़े होकर आईपीएल की सट्टेबाजी मोबाइल पर कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर चुरई दलपतपुर की और पहुंचे तो सड़क किनारे तीन व्यक्ति एक मोटरसाइकिल के साथ खड़े थे। पुलिस ने संयुक्त रूप से दबिश देकर पकड लिया। पुलिस ने मोहित गुप्ता पुत्र नुक्ता प्रसाद, आकाश गुप्ता पुत्र हरद्वारी लाल गुप्ता निवासी मोहल्ला रतनपुरी मीरगंज व हनीफ पुत्र मो उमर निवासी शेखपुरा मीरगंज को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मौके से तीन फोन, एक मोटरसाइकिल और 10100 रूपए की नकदी बरामद हुई है।।
बरेली से कपिल यादव
