मीरगंज मे अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो गंभीर घायल

​मीरगंज, बरेली। नेशनल हाईवे पर नल नगरिया और भाखड़ा पुल के बीच देर शाम बुधवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे मे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ​जानकारी के अनुसार बल्लिया धनेटा निवासी 19 वर्षीय राजा बाबू अपने बहनोई चंद्र मोहन और नेमचंद (दोनों निवासी भऊआ नगला, थाना सिरौली) के साथ मीरगंज से मोटरसाइकिल पर अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नल नगरिया और भाखड़ा पुल के बीच पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। ​टक्कर इतनी भीषण थी कि राजा बाबू निवासी बल्लिया धनेटा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके साथ मौजूद चंद्रमोहन और नेमचंद निवासी भऊआ नगला (थाना सिरौली) गंभीर रूप से घायल हो गए। ​सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया है। मीरगंज पुलिस के अनुसार हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *