मीरगंज, बरेली। बुधवार को थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव नौगवां के जंगल में एक 40-45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब शव की तलाशी ली तो उसके पास से शिनाख्त करने जैसी कोई चीज नही मिली। यहां तक की उसके पैरों मे चप्पल तक नही थी। इससे यह अशंका जताई जा रही है कि किसी ने इस व्यक्ति का मर्डर कर उसे यहां फेंक दिया है। बहराल पुलिस अब व्यक्ति की शिनाख्त मे जुटी हुई है। शिनाख्त होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला थाना मीरगंज क्षेत्र के भाखड़ा नदी पार करने के बाद नौगंवा को जाने वाले रास्ते के बीच मे पड़ने वाले जंगल मे एक अज्ञात व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला है। पुलिस के मुताबिक इस रास्ते पर दिन मे तो थोड़ी बहुत चहल पहल रहती है। मगर रात के समय यह रास्ता एकदम सुनसान हो जाता है। इसी का किसी ने फायदा उठाया है और यहां पर या तो उसे मारकर फेंक गया। या फिर उसका यहीं पर मर्डर किया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।।मीरगंज इंस्पेक्टर दयाशंकर के मुताबिक बुधवार की दोपहर करीब 3:30 बजे पुलिस ग्रामीणों की तरफ से सूचना मिली कि जंगल में एक शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से कागज का एक टुकड़ा तक नही मिला। न जेब मे पैसे थे और न ही पैरों मे कोई जूता चप्पल। सिर्फ बदन पर कपड़े थे। व्यक्ति ने क्रीम कलर की शर्ट और डार्क ग्रे कलर की पैंट पहनी हुई है। शव से कुछ भी बरामद नही होने की स्थिति मे पुलिस को प्री-प्लांड मर्डर की भी अशंका हो रही है। हालांकि पोस्टमार्टमर रिपोर्ट में मौत के कारण की पुष्टि हो जाएगी।।
बरेली से कपिल यादव
