मासूम से रेप का आरोपी हुआ गिरफ्तार:पिता की मांग आरोपी को हो फांसी

बरेली- थाना इज्जत नगर के रैपुरा चौधरी में रेप पीड़िता 7 साल की बच्ची के अपराधी को गिरफ्तार कर बरेली का माहौल खराब होने से प्रशासन ने बचा लिया।घटना इज्जत नगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला रैपुरा चौधरी मुस्लिम आबादी क्षेत्र बरेली की है जहां 7 साल की मासूम के साथ उसी क्षेत्र में रहने वाले पड़ोसी ने घटना को अंजाम दिया।जिसने बच्ची के साथ हैवानियत कोई हद नहीं छोड़ी। बच्ची के साथ इस तरह से दरिंदगी करी के बच्ची के शरीर से खून रुकने का नाम नहीं ले रहा था बच्ची के साथ दुष्कर्म कर मुस्लिम आबादी क्षेत्र में मस्जिद के पास छोड़ के भाग आया। जहां बच्ची के परिजनों द्वारा घर पर लाकर जानकारी ली। बच्ची की हालत काफी नाजुक होने के कारण जिला अस्पताल बरेली में उपचार के लिए भर्ती किया गया। अपराधी द्वारा करणी सेना के अध्यक्ष को भ्रमित कर मुस्लिम युवकों द्वारा मस्जिद में बलात्कार करने की झूठी अफवाह फैलाकर बरेली के माहौल को खराब करने की कोशिश की गई। क्षेत्रवासियों द्वारा सड़क को जाम किया गया। पुलिस प्रशासन ने हरकत में आते हुए बिना देर किए ही मोर्चा संभाल लिया। मौके पर एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने परिवार को 24 घंटे के अंदर अपराधी को पकड़ने का आश्वासन देते हुए यातायात को बहाल कराया। काफी समय तक क्षेत्र के लोगों ने पुलिस प्रशासन का विरोध किया। अपराधी द्वारा लोगों को गुमराह कर शहर के माहौल खराब करने की कोशिश को बरेली पुलिस ने बच्ची की मदद से 8 घंटे में सुलझा लिया और अपराधी को कानून के शिकंजे में ले लिया। बच्ची के पिता द्वारा जानकारी देने पर पता चला अपराधी पड़ोस का रहने वाला व्यक्ति निकला। जिसने बेहोशी की हालत में बच्ची को मुस्लिम क्षेत्र दुष्कर्म कर छोड़कर भाग आया। पीड़ित पिता ने सरकार से मांग की है कि बच्ची को इंसाफ के लिए अपराधी को फांसी की सजा दी जाए ताकि किसी भी मासूम बच्ची के साथ यह अप्रिय घटना न हो। ऐसे लोग समाज को कलंकित करते हैं इन्हें समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं। करणी सेना अध्यक्ष द्वारा जानकारी लेने पर पता चला अपराधी द्वारा गुमराह करा गया।

– बरेली से तकी रज़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *