मासूम मुस्कानों के नाम रहा नंदीक्षा वेलफेयर फाउंडेशन का पंच दिवसीय दीपोत्सव

बरेली – नंदीक्षा वेलफेयर फाउंडेशन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के लिए नंदीक्षा पाठशाला का संचालन करती है। इसी क्रम में पाठशाला के बच्चों के साथ-साथ अन्य जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों को शामिल कर पंच दिवसीय दीपोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के पावन पर्व हर्षौल्लास के साथ मनाए गए। बच्चों को त्योहारों के महत्व से परिचित कराया गया साथ में मिठाइयाँ और उपहार बाँटकर उनके साथ खुशियाँ साझा की गईं। संस्था की अध्यक्षा नंदा राणा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ खुशहाल बचपन और बेहतर भविष्य देना है। त्योहारों की असली खुशी दूसरों के जीवन में मुस्कान बाँटने में है। कार्यक्रम में अध्यक्षा नंदा राणा, उपाध्यक्ष आलोक कुलश्रेष्ठ, वरिष्ठ सचिव महेंद्र सिंह गंगवार, सचिव जितेंद्र सिंह राणा, सचिव ब्रजेश सक्सेना, प्रीति शर्मा, पायल मौर्य, सुमन एवं श्वेता सहित स्थानीय नागरिक और बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे। यह पंच दिवसीय दीपोत्सव बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उनके दिलों में खूबसूरत यादें छोड़कर संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *