महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, बंद ईट भट्ठे मे मिला निर्वस्त्र शव, नही हुई शिनाख्त

बरेली। जनपद के थाना हाफिजगंज क्षेत्र मे शनिवार को एक महिला का शव बंद पड़े ईट भट्ठे की चिमनी मे पड़ा मिला। शव आठ दस दिन पुराना बताया जा रहा है। आशंका है कि हत्या के बाद शव को जलाया गया है। दुष्कर्म की भी आशंका जताई गई है। मौके पर प्लास्टिक की बोतल मिली है। जिसमें पेट्रोल था। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महिला की शिनाख्त नही हो पाई है। थाना हाफिजगंज क्षेत्र में लाड़पुर गौटिया के समीप ईट भट्ठा है जो वर्षों बंद पड़ा है। उसमे घास उग आई है। शनिवार की दोपहर एक ग्रामीण घास काटने गया था। जब वह चिमनी के पास पहुंचा तो मंजर देख उसके होश फाख्ता हो गए। चिमनी मे महिला का निर्वस्त्र क्षत-विक्षत शव पड़ा था। उसने ग्रामीणों को बताया। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर गहनता से छानबीन की। महिला की चप्पलें और कपड़े शव के पास पड़े थे। पास मे ही लाइटर और बोतल पड़ी थी। जिसमें कुछ मात्रा में पेट्रोल था। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई। इसके बाद शव जलाया गया। चेहरा भी कुचला गया। गले में फंदा लगा हुआ था। हैरत की बात यह है कि बंद भट्ठे मे एक कमरा भी बना है। जिसमे चौकीदार रहता है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि महिला का चेहरा कुचला हुआ है। आशंका है कि हत्या के बाद उसकी पहचान मिटाने की कोशिश की गई है। जांच की जा रही है। मृतका की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *