Breaking News

मनौना धाम दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का ई-रिक्शा पलटा, मौसी-भतीजे की मौत

बिशारतगंज, बरेली। जनपद के थाना बिशारतगंज क्षेत्र मे मनौना धाम से दर्शन कर लौटते समय गैनी-अखा मार्ग पर जितौर गांव के पास ई-रिक्शा खंभे से टकराया। सड़क हादसे मे हरदोई निवासी महिला और एक बच्चे की मौत हो गई। परिवार के अन्य लोग भी आंशिक रूप से घायल हुए। फर्रुखाबाद निवासी शिवम तिवारी ने बताया कि वह अपनी बहन ललिता, ललिता के दो साल के बेटे मोक्ष, दूसरी बहन 34 वर्षीय शोभा व रिश्तेदार मोनू के साथ आंवला के पास मनौना खाटू श्याम मंदिर आए थे। यहां उन्होंने दर्शन किए और फिर घर वापस जाने को निकले। दर्शन कर लौटते समय सभी लोग ई-रिक्शा मे सवार थे। तभी बिशारतगंज थाना क्षेत्र मे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया और पलट गया। इससे शोभा की मौके पर ही मौत हो गई। ललिता के बेटे मोक्ष को नाजुक हालत मे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां मोक्ष ने भी दम तोड़ दिया। परिवार के अन्य लोग भी आंशिक घायल हुए। इनको जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया। यहां सभी का इलाज चल रहा है। हरदोई के थाना पाली के गांव गोपालपुर मे ब्याही शोभा जून मे बच्चों की छुट्टी के दिनों मे मायके फर्रुखाबाद आई हुई थी। शोभा की बहन ललिता फर्रुखाबाद के थाना अमृतपुर के गांव कुकरैल निवासी देवेंद्र को ब्याही है। वह भी अपने दो साल के बेटे मोक्ष को लेकर मायके आई थी। किसी ने उन्हें खाटू श्याम के नए मंदिर मनौना धाम के बारे मे बताया तो वह लोग यहां दर्शन करने चले आए। ट्रेन और बस के जरिये सफर करता परिवार मनौना पहुंचा और दर्शन करके लौटते वक्त यह हादसा हो गया। मौके पर पहुंची बिशारतगंज थाना पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को हिरासत मे ले लिया और वाहन थाने मे खड़ा करा लिया। प्रारंभिक जांच मे चालक के शराब के नशे मे होने की बात पुष्टि हुई है। सीओ आंवला नितिन कुमार ने बताया कि ई रिक्शा चालक पर कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *