मतगणना मे धांधली हुई तो आंदोलन से पीछे नही हटेगी सपा, एग्जिट पोल को बताया फर्जी

बरेली। जनपद के सिविल लाइंस स्थित एक होटल मे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने कहा कि मंगलवार को लोकसभा चुनाव के परिणाम आएंगे। यह परिणाम निष्पक्ष आएं निश्चित रूप से हम यही अपेक्षा रखते है किन्तु पूरे देश मे भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जो जनता जनार्दन का रूख इस पूरे चुनावी समर मे दिखाई दिया। उससे हम और भली भांति महसूस कर रहे है फिर भी बड़े ही दुर्भाग्य का विषय है भाजपा के दवाब में षड्यंत्र के तहत एग्जिट पोल के नतीजे इंडिया गठबंधन के खिलाफ दिखाए गए किन्तु यह सब शासन पर दवाब बनाने की भाजपा की एक युक्ति नजर आ रही है। सोमवार को बुलाई गई प्रेस वार्ता मे इंडिया गठबंधन से बरेली के सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि भाजपा की रैलियों मे जिस प्रकार की भीड़ 2014 और 2019 में दिखाई देती थी। इस चुनाव मे वह कही नजर नही आई और इसका प्रमाण भाजपा की रैली में पंडाल भी ठीक तरह से नही भर पा रहे थे। कुर्सियां खाली नजर आ रही थी जबकि इंडिया गठबंधन की रैलियों में जनता का अपार समर्थन सारे वैरिकेड तक तोड़ रहा था। आम जनता खुलेआम भाजपा के खिलाफ नजर खड़ी आ रही है। फिर भी एग्जिट पोल के जरिये भाजपा जो षड़यंत्र रचना चाह रही है। हम आपके माध्यम से बताना चाहते हैं कि वह समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन जनता के अपार समर्थन से किसी भी सूरत मे कामयाब नही होने देगी। मंगलवार को मतगणना के दौरान अगर किसी तरह का कोई षड़यंत्र भाजपा के इशारे पर किया गया तो हम लोहिया के लोग आंबेडकर के संविधान की ताकत के बल पर किसी भी लोकतान्त्रिक आंदोलन से कदम पीछे नही हटाएंगे। हालांकि हम समाजवादी लोगों को प्रशासन के ईमानदार रवैये पर पूरा भरोसा है फिर भी प्रशासन से हम सभी संविधान और लोकतंत्र के पक्ष में खड़े होने की अपेक्षा रखते है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *