भौलिये री कृपा मार्ग पर ढाई सालो से घरेलू विधुत व्यवस्था बाधित जिम्मेदार मौन

राजस्थान/बाड़मेर- बाड़मेर जिला मुख्यालय पर साहब आपके घर में बिजली जल रही है क्या, हाँ आपको क्या दिक्कत है पहले ये बताओ लेकिन पिछले दो तीन सालों से विधुत उपभोक्ताओं द्वारा जोधपुर डिस्काम काल सेन्टर से लेकर मुख्यमंत्री द्वारा निगरानी में चल रहे सम्पर्क पोर्टल पर भी दर्जनभर शिकायतों के बावजूद भी कोई सुधार नही किया गया है। विधुत उपभोक्ताओं ने कहा कि नया पावर हाउस की सबसे लम्बी विधुत सप्लाई लाइन लगभग बीस पच्चीस किलोमीटर की दूरी होने से कहीं पर भी फाल्ट होने पर सभी विधुत उपभोक्ताओं की विधुत सप्लाई बाधित होती है। दानजी की होदी, कोजानियो का पाड़े सहित हमारे क्षेत्र भौलिये री कृपा मार्ग पर चौबीस घंटे में हमेशा की तरह तीस चालीस बार बिजली चलीं जाती है और दर्जनों बार सम्पर्क पोर्टलो के प्रत्युत्तर सहित उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशानुसार विधुत विभाग प्रथम के क्षेत्राधिकार में लक्ष्मी नगर स्कूल के पास नया जी औ वगैरह लगवाने के लिए पिछले दो तीन साल से मांग कर रहे हैं विधुत विभाग के अधिकारियों द्वारा जी ओ लगवाने का सामान ही ठेकेदार को नहीं दिया गया था लेकिन लक्ष्मी नगर स्कूल के पास मौके पर विधुत पोल जरूर ठेकेदार के कर्मचारियों ने दो चार सप्ताह पहले ही विधुत पोल खड़ा कर दिया था लेकिन आज देखा तो वो भी गायब कर दिया है क्षेत्र के विधुत उपभोक्ताओं में विधुत विभाग के अधिकारियों के प्रति भारी रोष व्यक्त किया।

आज फिर से बाड़मेर वृत में स्मार्ट मीटर लगाने के कार्यो की प्रगति एवं लंबित कनेक्शनों का कार्य शीघ्र पूर्ण करने की समीक्षा के लिए गुरूवार को अधीक्षण अभियंता बाड़मेर द्वारा जीनस मरूधरा कंपनी के साथ समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

जोधपुर डिस्काॅम बाड़मेर के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार मीना ने कंपनी प्रतिनिधियों से जिले में करीब 645 नए कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाने लंबित होने का स्पष्टीकरण चाहा गया। फर्म द्वारा उक्त कनेक्शन आगामी एक पखवाड़े में लगाए जाने का आश्वासन दिया। समीक्षा बैठक में फर्म के पास पर्याप्त मैन पाॅवर नहीं होने के कारण नए कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर ल्गाए जाने के कार्य की धीमी प्रगति पर फर्म के प्रतिनिधियों को मैन पाॅवर बढ़ाते हुए लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पीएम सूर्यघर के जहां नेट मीटर नहीं लगे है, उनके लंबित रहने के कारणों की प्रगति कंपनी प्रतिनिधियों से ली गई। इसे गंभीर मानते हुए कंपनी के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि वह एक सप्ताह में लंबित कनेक्शनों के नेट मीटर स्थापित करना सुनिश्चित करे।

अधीक्षण अभियंता ने कंपनी प्रतिनिधियों को बताया कि नए विद्युत कनेक्शनों में स्मार्ट मीटर लगाने की धीमी प्रगति के कारण उपभोक्ता बार-बार डिस्काॅम कार्यालय के अधिकारियों से कनेक्शन को लेकर शिकायते कर रहे हैं। इसके मद्देनजर टीमें बढ़ाकर नए कनेक्शनों पर वरितानुसार शीघ्र मीटर लगाना सुनिश्चित किया जाए। वरियता भंग कर किसी उपभोक्ता के मीटर लगाए जाने पर कंपनी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में सहायक अभियंता आईटी नरेन्द्र राठी, सहायक अभियंता शहर प्रथम जितेन्द्र श्रीमाली, सहायक अभियंता शहर द्वितीय उम्मेदाराम चैधरी, सहायक अभियंता राणमल खत्री, सहायक राजस्व अधिकारी युधिष्टर कड़ेला, कनिष्ठ अभियंता सुनील जाखड़, कंपनी प्रतिनिधि सीपीएम पवन कुमार, सर्किल इंचार्ज संदीप कुमार सहित कंपनी के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *