भाजपा सांसद को बधाई देने पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष, गरमाई राजनीति

बरेली। आंवला क्षेत्र से सांसद धर्मेंद्र कश्यप को तीसरी बार भाजपा से प्रत्याशी बनाए जाने पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी भी बधाई देने पहुंचे। मुलाकात के फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसको लेकर बरेली जिले की सियासत भी गरमा गई है। वायरल फोटो के आधार पर कई लोग उनके भाजपा मे शामिल होने की अटकलें भी लगा रहे है हालांकि, मिर्जा अशफाक सकलैनी ने भाजपा में शामिल होने की बात को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने बताया कि वह सांसद को सिर्फ बधाई देने के लिए गए थे। वह आज भी कांग्रेस के सच्चे सिपाही है। वायरल फोटो मे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के साथ सांसद और भाजपा नेता प्रदीप गुप्ता दिख रहे है। दूसरे फोटो मे वह चेहरा छिपाते नजर आ रहे है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष की विपक्षी पार्टी के उम्मीदवार से मुलाकात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। पक्ष-विपक्ष के लोग इस पर टिप्पणी कर रहे है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी ने बताया कि लोकसभा चुनाव में टिकट मिलने पर मै उन्हें बधाई देने गया था। भाजपा मे शामिल होने की बात गलत है। मै आज भी कांग्रेस का निष्ठावान कार्यकर्ता हूं।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *