भाजपा सरकार मे सशक्त और समृद्धिशाली बनी हैं महिलाएं- संतोष गंगवार

बरेली। रविवार को शक्ति वंदन अभियान के तहत स्वयं सहायता समूह, एनजीओ की महिलाओं के साथ सौ फुटा रोड पर स्थित एक बैंक्वेट हाल में चाय पर चर्चा का आयोजन हुआ। सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं को सशक्त, समृद्धिशाली और आत्मनिर्भर बनाया है। योजनाओं से तरक्की की राह खुल रही है। भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित है। उन्होंने मुद्रा लोन, जनधन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, 33 प्रतिशत आरक्षण, मातृ वंदन, जीवन ज्योति बीमा आदि योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि इससे महिलाएं आत्मनिर्भर हुई हैं। मेयर डॉ. उमेश गौतम ने महिलाओं का उत्साह बढ़ाते हुए लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि योजनाओं का फायदा उठाकर महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बनी है। बरेली में करीब दस हजार स्वयं सहायता समूह से एक लाख महिलाएं जुड़ी हैं। निवेदिता श्रीवास्तव और रंजना सोलंकी ने भी विचार रखे। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, लोकसभा संयोजक राजकुमार शर्मा, सह संयोजक डॉ. केएम अरोरा, सोमपाल शर्मा, विष्णु शर्मा, अनिल, वीरेंद्र गंगवार, गुलशन आनंद, स्वाति गंगवार, नीलम झेठा, अजय सक्सेना, अंकित शुक्ला, राहुल साहू, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, धर्म विजय गंगवार, मेघनाथ सिंह कठेरिया, निर्भय गुर्जर, मनोज गुप्ता, मुकेश राजपूत, सत्येंद्र यादव मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *