बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर मे एकत्रित हुई महिलाओं ने भाजपा प्रत्याशी प्रीति अग्रवाल के समर्थन मे जीत दिलाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही महिलाओं की टीम बनाकर भाजपा के पक्ष मे मतदान को प्रेरित करने की योजना बनाई। वही पिछले कई दिनों से महिलाओं ने जनसंपर्क करते हुए भाजपा के लिए वोट की अपील की। जनंसपर्क के दौरान प्रत्याशी प्रीति अग्रवाल ने घर घर जाकर भाजपा को जिताने की अपील की। इस दौरान प्रिया अग्रवाल, नैना गोयल, पूजा अग्रवाल, मीरा सिंह, पूनम रस्तोगी, अंजू गुप्ता, रंजना अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, साक्षी अग्रवाल, प्रवेश सिंह, प्राची गंगवार, सुनीता सिंह, रानी कश्यप, ममता कश्यप, रीना गुर्जर, रूबी गुप्ता, सोनल, मोहिनी, रितु, रमा जायसवाल समेत पचास महिलाएं मौजूद रही।।
बरेली से कपिल यादव
