आजमगढ़- भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों की बैठक डाक बंगला में जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को सम्पन्न हुई। जिला पदाधिकारियों ने नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। इसके बाद आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में पार्टी के कई कार्यक्रम आयोजित सुनिश्चित है इसलिए प्रत्येक पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए पूरी क्षमता के साथ कार्य करें। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के लिए कार्य कर रही है, जिला इकाई पूरे मनायोग से इस उद्देश्य को जन जन तक पहुंचाये ताकि पार्टी को और मजबूत किया जा सके। इस दौरान पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष को आश्वस्त किया कि हम आप के निर्देश पर पूरे मनोयोग के साथ कार्य करने के लिए तत्पर हैं। अंत में जिला अध्यक्ष श्री सिंह ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। संचालन जिला महामंत्री रामपाल सिंह ने किया।
इस दौरान रवि शंकर तिवारी, ध्रुव सिंह, बृजेश यादव, जिला उपाध्यक्ष हनुमान सिंह, चंडेश्वर, आदित्य राय, बाबूराम बिंद, रामनयन सिंह, जिला मंत्री पवन सिंह मुन्ना, विनम्र, राम आशीष पटेल, विनोद उपाध्याय और कोषाध्यक्ष संतोष जायसवाल आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर-:राकेश वर्मा सदर आजमगढ़