भाजपा किसान मोर्चा महानगर ने ट्रैक्टर रैली निकाल किसानों को बताई उपलब्धियां

बरेली। गुरुवार को भाजपा किसान मोर्चा की महानगर इकाई ने ट्रैक्टर रैली निकाली। यह रैली सीबीगंज से शुरू होकर मुख्य मार्गों पर भ्रमण करते हुए भाजपा जिला कार्यालय पहुंची। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि किसानों के हित में भाजपा सरकार ने ही काम किया है। आपको बता दें कि भाजपा किसान मोर्चा की महानगर इकाई ने किसानों को नया संदेश देने के उद्देश्य से गुरुवार को शहर में ट्रैक्टर रैली निकाली। रैली का शुभारंभ महानगर अध्यक्ष डॉ केएम अरोड़ा, डॉ अनिल कुमार, पूरन लाल लोधी, अधीर सक्सेना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रैक्टर रैली सीबीगंज से चलकर मिनी बाईपास होते हुए सिविल लाइंस भाजपा कार्यालय पहुंची। जहां शहर विधायक डॉ अरुण कुमार, कैंट विधायक राजेश अग्रवाल, डॉ विनोद पगरानी, डॉ तृप्ति सिंह, विष्णु शर्मा, अमरीश कठेरिया ने किसान रैली का स्वागत किया। किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष ओमप्रकाश लोधी ने कहा की पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पर अग्रसर है। इसमें कहीं भी शंका नहीं है। जनता का आशीर्वाद भाजपा सरकार के साथ है। जिसका परिणाम आगामी विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान ओमप्रकाश, विशाल श्रीवास्तव, अंकित भाटिया, ललित मोहन मल्होत्रा, निर्भय तिवारी, सुरजीत सिंह चौहान, सुमित वर्मा, प्रताप सिंह, मोनू गुप्ता, मुकुल गुप्ता, लक्ष्मी नारायण व समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता बंधु मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।