बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। 2022 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपना खेमा मजबूत करने में लगी हुई है। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रविवार को आईटी विभाग और सोशल मीडिया के अलग-अलग पदों को लिए नामों की घोषणा की। ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी के निर्देशन मे आईटी सेल बरेली के जिला संयोजक व सह संयोजक की घोषणा की गई। जिसमें फतेहगंज पश्चिमी के मंडल महामंत्री कैलाश शर्मा को आईटी सेल का जिला सह संयोजक बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि कैलाश शर्मा लगातार भाजपा के लिए कार्य करते आ रहे है। पूर्व मे वे विधानसभा लोकसभा और नगर पंचायत चुनाव मे भाजपा के लिए सक्रिय होकर कार्य किये है। भाजपा के लिए वे लगातार सोशल मीडिया में सक्रिय हैं और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के पक्ष मे सक्रिय है। कैलाश शर्मा को भाजपा के आईटी सेल के जिला सह-संयोजक बनने पर भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिकों सहित लोगों ने बधाई दी।।
बरेली से कपिल यादव