Breaking News

बोलेरो ने तांगा बुग्गी में मारी टक्कर , महिला की मौत 13 घायल

शाहजहांपुर – उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने तांगा बुग्गी में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बुग्गी पर सवार महिला की मौत हो गई जबकि 13 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

तिलहर थाना क्षेत्र में रविवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर स्थित बंथरा गांव के पास बरेली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने आगे जा रही तांगा बुग्गी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुग्गी के परखच्चे उड़ गए तथा बोलेरो भी खाई में पलट गई। हादसे में बुग्गी व गाडी पर सवार सिमरिया सहसपुर निवासी कलावती (40), कुंती (20), मायादेवी (33), वीरावती (32), गीता (38), ख्योराज (40), शिवगोरा (40), शरबती (60), रामरती (38), शिवानी (17), अनिता (42), गढ़िया रंगीन क्षेत्र के जगतियापुर निवासी कीर्ति (20) जैतीपुर क्षेत्र के आजमाबाद निवासी रामपाल (60) तथा जलालाबाद के खाइखेड़ा निवासी रानीदेवी (32) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। दूसरी तरफ बोलेरो गाडी का चालक मौके से फरार हो गया।सूचना पर 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंची। 100 डायल गाड़ी व एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलो को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने कलावती (40) को मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि तांगा बुग्गी पर सवार सभी लोग तिलहर में बिरिया बाबा के देवस्थान पर गए थे जहां से बापस आते समय हादसे का शिकार हो गए। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

अंकित कुमार शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *