बोर्ड मीटिंग में गर्माया आंवला में गंदगी और जलभराव का मामला

आंवला, बरेली। नगर पालिका परिषद की बोर्ड मीटिंग में गंदगी और जलभराव का मामला गर्माया रहा। अधिकारियों ने कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के वेतन काटने की कार्रवाई की जायेगी। पालिका सभागार में बुधवार को बोर्ड मीटिंग में सभी वार्डो की जर्जर सड़कों की मरम्मत और नए निर्माण कार्यों पर चर्चा हुई। नवनियुक्त ईओ प्रदीप गिरी ने कहाकि उनका उद्देश्य नगर के विकास को तेजी से आगे बढ़ाना है। मीटिंग में प्रवेश मार्गों पर गंदगी डाले जाने पर नाराजगी जताई गई। कई स्थानों पर जलभराव के मामले को भी उठाया गया। जलभराव और बीमारियों से बचाव को हर वार्ड में फॉगिंग व दवा छिड़काव अभियान चलाने की सभासदों ने मांग की। आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए अलीगंज रोड, बदायूं रोड, मनौना बाईपास और स्टेशन रोड की सफाई और सड़कों के गड्ढे जल्द भरने के निर्देश दिए। चेयरमैन सैय्यद आबिद अली ने बैठक से अनुपस्थित रहने वाले मनोज मौर्य व अन्य जमादारों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। सभासद लक्ष्मी राणा और सचिन गुप्ता की मांग पर ईओ ने कहाकि कूड़ा गाड़ी जाने के बाद भी गली और रास्तों पर कोई कचरा फेंकता पाया गया अथवा शिकायत मिली, तो नोटिस देकर कार्रवाई की जायेगी। नामित सभासद रजत प्रेमी ने ताडगंज में खाली आवासों के आवंटन, सफाई कर्मियों के वेतन बढ़ाने की मांग रखी। 12 जुलाई को एक वृक्ष मां के नाम अभियान में पौधारोपण किया जाएगा। सफाई अभियान चलाने का निर्णय हुआ। मच्छर दवाई का छिड़काव हर वार्ड में एक- एक दिन फॉगिंग मशीन से कराया जायेगा। बैठक में भाजपा प्रतिनिधि प्रमोद अनुरागी, सभासद सचिन गुप्ता, रजत प्रेमी, मनोज मौर्य, सुनील श्रीवास्तव, जय सिंह, सुनील यादव, सूरजपाल मौर्य, राजीव कुमार, राधेश्याम मौर्य, लक्ष्मी देवी, एहसार्नुहमान, प्रीति, राम बहादुर, मोहम्मद अहमद, सुशीला देवी, फुरकान अली, सपना अग्रवाल, जलीस राजा, सुखलाल कश्यप, मोहम्मद खालिद, आदि सभासद मौजूद रहे। वहीं बोर्ड मीटिंग के बाद आउटसोर्सिंग पर तैनात अयोध्या प्रसाद की मृत्यु पर दो मिनट का मौन धारण किया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *