बरेली। थाना प्रेमनगर क्षेत्र मे रिटायर्ड बैंक मैनेजर के घर लूट की घटना फर्जी निकली। रिटायर्ड बैंक मैनेजर की पत्नी ने खुद लूट की कहानी रची थी। इस मामले की जांच मे पुलिस ने पाया कि रिटायर्ड बैंक मैनेजर की बुजुर्ग पत्नी ने ही कूटरचित ढंग से लूट की वारदात दिखाने की कोशिश की थी। जबकि उसने खुद ही अपने परिवार के जेवर-गहने नोएडा मे रहने वाले अपनी बेटी-दामाद को दे दिए थे। आपको बता दें कि थाना प्रेमनगर क्षेत्र के पॉश इलाके बीडीए कॉलोनी मे रिटायर्ड बैंक मैनेजर राजेश्वर दयाल सिंह के घर लूट की घटना पूरी तरह फर्जी निकली। राजेश्वर सिंह की 70 वर्षीय पत्नी माया देवी ने ही लूट की कहानी रची थी। पूछताछ मे महिला ने यह बात कबूली। पुलिस ने शनिवार को घटना का खुलासा कर दिया। इस खुलासे से महिला का पति भी हैरान है क्योंकि उन्हें पत्नी के इरादे की भनक तक नही लगी। खुलासे के बाद पुलिस अब लूट का केस निरस्त करेगी।पुलिस के मुताबिक पूछताछ मे माया देवी ने बताया कि उनकी बेटी का पति से विवाद चल रहा है और वह गाजियाबाद में अलग रह रही है। माया देवी पति से चुराकर बेटी को नकदी और जेवर देना चाहती थी। जिसकी खातिर लूट की कहानी बनाई गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक की। घर मे घुसने और निकलने तक माया देवी की बेटी और उसका दोस्त दिखाई दिया। इससे पूरी कहानी स्पष्ट हो गई। लूट की फर्जी कहानी बनाने वालों पर पुलिस कार्रवाई कर सकती है। एसपी सिटी और एसओजी ने मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पूरा मामला साफ हो गया। फुटेज में माया देवी की बेटी और उसका दोस्त दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने माया देवी पर सख्ती बरती। उन्होंने लूट की साजिश रचने की बात कबूल कर ली।।
बरेली से कपिल यादव
