बरेली। बुधवार को एक महिला ने चुन्नी का फंदा बनाकर पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर जब परिजनो ने महिला का शव फंदे से लटका देखा तो कोहराम मच गया। महिला के सभी बच्चे बुरी तरह से चीख-पुकार मचा रहे थे। बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति से कलह क्लेश रहता था। जिसकी वजह से उसने सुसाइड किया। बहरहाल मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार थाना बारादरी क्षेत्र की रहने वाली फराह का अपने पति फहीम से आए दिन झगड़ा होता था। पुलिस के मुताबिक घर मे कलह क्लेश रहने की वजह से वह बीमार रहने लगी। जिसकी वजह से वह धीरे-धीरे डिप्रेशन का भी शिकार होने लगी। इसी के चलते फराह ने मंगलवार देर रात अपनी चुन्नी से कमरे में लटके पंखे पर फंदा बनाया और उसमें फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने जब फराह को पंखे से लटका हुआ देखा तो घर में कोहराम मच गया। आनन फानन में पुलिस को सूचित किया गया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।।
बरेली से कपिल यादव
