बरेली। जनपद के ब्लॉक संसाधन केंद्र कांधरपुर मे सोमवार को बीईओ क्यारा पूरन सिंह के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षामित्र संघ के ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षामित्रों, एआरपी और बीआरसी के कर्मचारियों ने पूरन सिंह को भावभीनी विदाई दी। सभी ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बरेली नगर से स्थानांतरित नगर शिक्षा अधिकारी तौसीफ अहमद ने बीईओ क्यारा का कार्यभार ग्रहण किया। शिक्षकों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। विदाई के दौरान माहौल भावुक हो गया। सहकर्मियों ने पूरन सिंह को स्मृति चिह्न व पुष्प देकर सम्मानित किया और उनके साथ बिताए कार्यकाल को याद किया। वहीं, नए अधिकारी के कार्यभार संभालने से शिक्षकों में नई ऊर्जा और उत्साह भी नजर आया। इस दौरान सूरज सक्सेना, कप्तान सिंह, नरेंद्र तोमर, हरिश्चंद्र सागर, बृजपाल, शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री संजय शर्मा, रजी हुसैन, रॉबिन रस्तोगी, श्याम गंगवार, दुष्यंत यादव, मेगा जौहरी, नेहा जौहरी समेत बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं व कर्मचारी मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
