बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। स्वास्थ विभाग की टीम ने सोहरा व अग्रास में अवैध क्लीनिकों व लैव पर छापामारी की। कार्रवाई के दौरान झोलाछाप फरार हो गए। एक क्लीनिक व एक लैब सील की। सीएचसी अधीक्षक डॉ संचित शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के गांव लोहारनगला मे डॉ फारुख के क्लीनिक पर निरीक्षण किया गया। जिसमें क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन व कोई वैध डिग्री नही मिली। क्लीनिक मे एक डिस्पेंसरी भी चल रही थी। जिसका भी रजिस्ट्रेशन नही था। क्लीनिक को सील कर दिया गया है। छापेमारी के दौरान सोहरा के अन्य क्लीनिक संचालक अपनी दुकानों को बंद कर फरार हो गए। अवैध क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप अर्जुन कुमार बजाज का भी क्लीनिक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। इसके अलावा अग्रास मे केयर पैथोलॉजी लैब भी सील की गई। इस कार्रवाई से हड़कंप का माहौल बन गया। कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी से करीब 500 से अधिक झोलाछाप डॉक्टर की दुकान है और लैब चल रहे है। हर महीने सभी डॉक्टर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मेहरबानी से अवैध क्लीनिक चला रहे हैं कस्बा में तो कई झोलाछाप ने अस्पताल बना लिए हैं जो मरीजों से डिग्री होल्डर डॉक्टर की तरह स्थिति नहीं बस उनसे बल्कि टूटे पैर जोड़कर प्लास्टर चढ़ा देते है।
– बरेली से कपिल यादव
