बरेली। जिले की महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष रुचि सैनी के नेतृत्व मे संगठन की महिला पदाधिकारियों ने शनिवार को शहर स्थित कैंप कार्यालय मे बिथरी विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल से मिलकर समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष द्वारा समस्त जिला कार्यकारिणी का परिचय विधायक से कराया गया। विधायक ने प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य द्वारा गठित नवनियुक्त महिला शिक्षक संघ कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। जिलाध्यक्ष रुचि सैनी द्वारा बताया गया कि शैक्षिक गुणवत्ता हेतु हम सभी महिला शिक्षिकाएं प्रतिबद्ध है। महिला शिक्षक संघ द्वारा महिला शिक्षिकाओं को माहवारी के दौरान पेड लीव देने हेतु शासन द्वारा आदेश जारी कराने व भीषण गर्मी को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों के समय में परिवर्तन करवाने हेतु ज्ञापन सौंपा गया। विधायक ने आश्वासन दिया उनका आशीर्वाद व सहयोग हमेशा महिला शिक्षक संघ के साथ रहेगा। शिष्टाचार भेंट मे शशिबाला जौहरी, डॉ शैली कपूर, डॉ शिखा अग्रवाल, पारुल चंद्रा, सीमा मलिक, मीनाक्षी तिक्खा, कुसुमलता, शिप्रा कुंवर, ममता राजन, हेमाली, बबिता, रेनू गुप्ता, समीक्षा, स्मिता शर्मा आदि उपस्थित रही।।
बरेली से कपिल यादव