बा स्कूल का निरीक्षण न करने पर फरीदपुर बीईओ से मांगा स्पष्टीकरण

फरीदपुर, बरेली। सीडीओ देवयानी यादव ने मंगलवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय फरीदपुर नगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल में पाई गई खामियों को दूर करने की हिदायत दी। कई महीनो से स्कूल का निरीक्षण न करने पर फरीदपुर के बीईओ से स्पष्टीकरण मांगा। मंगलवार को सीडीओ देवयानी यादव एसडीएम विदूषी सिंह कस्तूरबा विद्यालय पहुंची। विद्यालय के कक्षा 6 व 7 तथा 8 में 101 छात्राएं नामांकित थीं, लेकिन केवल 95 छात्राएं उपस्थित पाई गईं। सीडीओ ने छात्रों के उपस्थिति रजिस्टर निरीक्षण किया। सभी कक्षाओं का रजिस्टर एक ही था। उन्होंने कक्षा 9 व 12 की छात्राओं का उपस्थित रजिस्टर अलग बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय आने जाने का रास्ता कच्चा पाया गया। कई जगह कीचड़ था। सीडीओ ने तत्काल पालिका के ईओ को बुलाकर रास्ता ठीक करने के निर्देश दिए। रसोई घर मे सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा पाया गया। भोजन की सुरक्षा के देखते हुए सीडीओ ने तत्काल रसोई में सीसीटीवी कैमरा लगाने के आदेश दिया। फरीदपुर के बीईओ ने दो महीने से कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण नही किया था। नियमित निरीक्षण न करने पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बीईओ से स्पष्टीकरण तलब किया। कस्तूरबा की वार्डन को विद्यालय की खामियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *