आंवला, बरेली। पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से छह घर घर गिर गये है। मलबे में दब कर घरेलू सामान खराब हो गया। पीड़ितों ने सरकार से आवास बनवाने की मांग की है। शनिवार रात में गांव फुलासी की रीना कुमारी का कच्चा मकान गिर गया। गांव मुगलपुर के सतीश शर्मा का घर ढह गया। रहमतपुर के आदेश का मकान गिर गया। शिवपुरी के गांव के किशोरी नंदन उपाध्याय का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया, सारा सामान मलबे में दब गया है। गनीमत रही कि दो-तीन दिन से वह अपने भतीजे के मकान में रात को सो रहे थे,नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। पिपरिया वीरपुर के लालाराम लोधी का मकान गिर गया, नामदार गंज के शिवसिंह का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। उन्होंने बताया कि विकास विभाग की ओर से शिवसिंह जैसे गरीबों को आवास मिलना चाहिए।।
बरेली से कपिल यादव
