राजस्थान/बाड़मेर- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को एक दिवसीय बाड़मेर प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रातः 10.30 बजे जयपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान कर प्रातः 11.30 उत्तरलाई एयरपोर्ट बाड़मेर पहुँचेगे। वे प्रातः 11.50 बजे बाछड़ाऊ हेलीपेड पहुँचेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री शर्मा दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक खेल मैदान परिसर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाछड़ाऊ चौहटन में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। वे दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे दोपहर 2.05 बजे हेलीपेड बाछड़ाऊ से सुमेरपुर पाली के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बुधवार को बाड़मेर जिले के बाछड़ाऊ में प्रस्तावित दौरे को लेकर उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के के विश्नोई समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया।
उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के के विश्नोई, चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल, बाड़मेर विधायक डॉ प्रियंका चौधरी, जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल, पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट, समाजसेवी अनंतराम बिश्नोई, स्वरूप सिंह खारा, किशोर सिंह कानोड़ सहित विभिन्न जन प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यकम की तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस प्रस्तावित सभा स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
उन्होंने मंच व्यवस्था, आमजन एवं कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था, आवागमन मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा करते हुए आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, जनसुविधाओं और कार्यक्रम स्थल की साज-सज्जा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
— राजस्थान से राजूचारण
