बरेली। वीकेंड लॉकडाउन का रोडवेज पर असर साफ देखने को मिला। कोरोना संक्रमण मे लगातार केस बढ़ने पर रोडवेज बस अड्डे पर सन्नाटा पसरा मिला। कम सवारियां होने के चलते दोनो डिपों से पूरे दिन में महज 100 बसें बमुश्किल चलाई जा सकी। वहीं कई रूट पर शाम सात बजे के बाद कोई वाहन ही नहीं थे। जो बसें खड़ी भी थी उन्हें सवारियाों का इंतजार था। जिससे यात्रियों को परेशान भी होना पड़ा। पहले से ही रीजन में 50 फीसदी बसों का संचालन हो रहा था, सरकार के निर्णय से सुबह से ही बस अड्डे पर कर्फ्यू जैसा माहौल दिखा। शासन ने वीकेंड लॉकडाउन में आवश्यक चीजों को खोले जाने के निर्देश दिए थे। इसमें परिवहन सेवा को भी जारी रखा गया था। साप्ताहिक बंदी के बावजूद जरूरी काम से बाहर से आने व जाने वालों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए चालक-परिचालकों को बुलाया गया था। लेकिन रोडवेज की तैयारी के मुताबिक रोजाना की तुलना में एक चौथाई यात्री भी नहीं पहुंचे। वही यात्री न पहुंचने के चलते अधिकांश बसों का रूट पर खाली ही रवाना किया गया। जो बसें चलाई भी गई वह अधिकांश छोटे रूटों पर चलाई गई। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कार्मिक चीनी प्रसाद ने बताया कि मुख्यालय से बस संचालित करने के निर्देश मिले थे। उम्मीद के मुताबिक बहुत कम सवारियां आयी। जिसके चलते कम संख्या में बसें चलाई गई।।
बरेली से कपिल यादव